back to top

रोहित को पता है उसका करियर काफी लंबा, सिर्फ यही आईपीएल नहीं खेलना : गांगुली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि चोटिल सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा प्ले आफ में अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुंबई इंडियन्स की ओर खेलने का फैसला लेने के दौरान सतर्कता बरतें क्योंकि उनकी पैर की मांसपेशियों की चोट के बढ़ने का खतरा है जिसके कारण उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में भी जगह नहीं दी गई।

रोहित किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दूसरे चरण के मैच के बाद से बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं खेल पाए हैं और इस कारण उन्हें इस महीने आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में भी जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड रोहित जैसे खिलाड़ी की मैदान पर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेगा क्योंकि यह उनका काम है। मुंबई इंडियन्स को गुरुवार को प्ले आफ में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है।

गांगुली ने कहा, रोहित फिलहाल चोटिल है। अन्यथा हम उसके जैसे खिलाड़ी को बाहर क्यों रखते। वह राष्ट्रीय (सीमित ओवरों की टीम) टीम के उप कप्तान हैं। उन्होंने कहा, हमें उसका आकलन करना होगा। हमें नहीं पता कि वह कब वापसी करेगा। चोटिल होने के बाद वह अब तक नहीं खेला है। हम चाहते हैं कि वह उबर जाए। यह बीसीसीआई का काम है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मैदान पर उतारे। अगर वह उबर जाता है तो वह खेलेगा।

मुंबई इंडियन्स द्वारा पोस्ट किए गए उस वीडियो के बारे में पूछने पर जिसमें रोहित नेट पर बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं, गांगुली ने इस सीनियर खिलाड़ी को सतर्क रहने को कहा। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, हां, आप नहीं चाहते कि वह दोबारा चोटिल हो। उसकी मांसपेशियों में चोट है और दोबारा ऐसा हो सकता है। इसके बाद उसे वापसी करने में और अधिक समय लगेगा लेकिन हां, ऐसे लोग हैं जो उसके साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मुंबई इंडियन्स का फिजियो उनके साथ काम कर रहा है। भारतीय फिजियो (नितिन पटेल) भी वहां है। रोहित को भी पता है कि उसके सामने लंबा करियर है और यह सिर्फ इस आईपीएल की बात नहीं है। भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेलने वाले गांगुली का मानना है कि ट्रेनिंग के दौरान जो चीज सही लग रही हो जरूरी नहीं है कि मैच की स्थिति में भी वह सही हो।

उन्होंने कहा, मैं आपको बता सकता हूं कि अभ्यास में आप जो चीजें आसानी से कर रहे हो, मैच की स्थिति के दौरान आपको इसमें जूझना पड़ सकता है। दबाव की स्थिति में मांसपेशियां अलग प्रतिक्रिया देती हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष ने हालांकि कहा कि इशांत शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाज दिसंबर के मध्य में आस्ट्रलिया में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेगा।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...