back to top

एकदिवसीय के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं रोहित : श्रीकांत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि एकदिवसीय में बड़ी शतकीय पारी खेलने की क्षमता रोहित शर्मा को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है। रोहित ने एकदिवसीय में 29 शतक लगाए है जिसमें से 11 बार वह 140 से अधिक रन बनाने में सफल रहे है।

अपने समय में खुद आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे श्रीकांत ने कहा कि रोहित महानतम सलामी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष तीन या पांच में रहेंगे। श्रीकांत ने क्रिकेट कनेक्टेड से कहा, मैं उसे विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाज के रूप में गिनूंगा।

रोहित शर्मा में सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह आसानी से बड़ी शतकीय पारी खेलते है या दोहरा शतक बनाते, जो आश्चर्यजनक है। भारत के लिए 43 टेस्ट और 146 एकदिवसीय खेलने वाले 60 साल के श्रीकांत ने कहा, एक दिवसीय मैच में अगर आप 150, 180 या 200 रन बना लेते है तो बस कल्पना कीजिए कि आप टीम को कहां ले जा रहे हैं।

रोहित की यह महानता है। तीस साल के रोहित ने 224 एकदिवसीय में 49.27 की औसत से 9115 रन बनाए है। इसमें 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो विश्व रिकार्ड है। उन्होंने 32 टेस्ट में 2141 रन बनाए है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...