back to top

रोहित ने सुपर ओवर में दिलाई भारत को रोमांचक जीत

हैमिल्टन। हिटमैन रोहित शर्मा ने इस विशेषण को चरितार्थ करते हुए सुपर ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो छक्के लगाकर भारत को तीसरे टी20 मैच में बुधवार को रोमांचक जीत और श्रृंखला में 3.0 की अजेय बढ़त दिलाई। जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी न्यूजीलैंड टीम को आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 179 रन पर रोक दिया जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा।

शमी ने 20वें ओवर में पहले केन विलियमसन और आखिरी गेंद पर रोस टेलर को बोल्ड करके मेजबान से शर्तिया जीत छीन ली। जसप्रीत बुमराह के डाले सुपर ओवर में कीवी कप्तान विलियमसन ने एक छक्का और एक चौका जबकि मार्टिन गुप्टिल ने एक चौका लगाया जिससे मेजबान ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे लेकिन पहली चार गेंद पर सिर्फ आठ रन बन सके। आखिरी दो गेंद पर दस रन की जरूरत थी और रोहित ने टिम साउदी पर दो गगनभेदी छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाई। इससे पहले रोहित के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए।

रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने केएल राहुल (19 गेंद में 27 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। जवाब में विलियमसन के 48 गेंद में 95 रन (आठ चौके और छह छक्के) की मदद से न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ गया था। विलियमसन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे राहुल को कैच दे बैठे। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को एक रन की जरूरत थी लेकिन इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले टेलर बोल्ड हो गए।

न्यूजीलैंड टीम पांच गेंद पर तीन रन नहीं बना सकी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम में ब्लेयर टिकनेर की जगह स्काट कजेलेजिन को शामिल किया गया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। राहुल और रोहित ने आते ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर धुनाई की। साउदी और हामिश बेनेट दोनों महंगे साबित हुए।

साउदी को कोई विकेट भी नहीं मिल सका जबकि बेनेट ने तीन विकेट लिए। भारत ने पहले छह ओवर में 69 रन बना डाले। रोहित ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में पूरा किया। उन्होंने बेनेट के दूसरे ओवर में 27 रन बनाए। उन्होंने तीसरी बार टी20 क्रिकेट में इतनी गेंद में अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने सबसे तेज पचासा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 22 गेंद में लगाया था। राहुल दूसरे छोर पर कोलिन डि ग्रांडहोमे का शिकार हुए। शिवम दुबे (तीन) को तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन यह प्रयोग विफल रहा।

वह सात गेंद खेलने के बाद आउट हो गए और भारतीय पारी का प्रवाह भी टूटा। इस दबाव में रोहित भी बेनेट को अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने तीन ओवर में सात रन के भीतर तीन विकेट गंवाए। कप्तान विराट कोहली (27 गेंद में 38 रन) और श्रेयस अय्यर (17 रन) ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। अय्यर का विकेट 17वें ओवर में गिरा और दो ओवर बाद कोहली भी पवेलियन लौट गए। मनीष पांडे ने 14 और रविंद्र जडेजा ने 10 रन बनाकर भारत को 170 के पार पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

चैती महोत्सव : नारी सम्मान के लिए दौड़े-दौड़े आए भगवान

चैती महोत्सव का दसवां दिन कृष्ण लीला के मंच पर हुआ द्रौपदी का चीरहरणलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव के तुलसी...

सामूहिक कथक व शास्त्रीय गायन ने समां बांधा

कथक संध्या का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...