back to top

मिर्जापुर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, गार्ड की मौत

  • बदमाशों ने तीन लोगों को मारी गोली और लूट ली एक्सिस बैंक की कैश वैन
  • बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज

लखनऊ। मिजार्पुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर कैश वैन में सवार लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बक्सा लेकर फरार हो गए। जिसमें लाखों रुपए थे। बदमाशों की फायरिंग में 2 लोग भी घायल हुए हैं। इस बीच भीड़ भाड़ इलाके में हुई घटना से हड़कंप मच गया लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पाते ही एसपी अभिनंदन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वारदात दोपहर करीब 12:45 बजे की है।

बैंक के सामने लगा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 4 बदमाश हेलमेट लगाए नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब एक्सिस बैंक की गाड़ी बैंक में कैश डिपॉजिट करने आई थी। वैन के पास एक बदमाश पहले से ही टहल रहा था। बाकी 3 बदमाश बैंक से थोड़ी दूरी पर रेकी कर रहे थे। सभी बदमाशों ने ब्लैक कलर का हेलमेट पहन रखा है।

चश्मदीद बहादुर ने बताया, मैं तहसील से प्रार्थना पत्र देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी बैंक के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई तो मैं बैंक की तरफ जाने लगा। तभी मेरे सामने दो बदमाश आते नजर आए, जिनमें पीछे बैठे बदमाश के हाथ में बंदूक थी। वह फायरिंग करता आ रहा था। बदमाश ने अपनी बंदूक को एक ठेले पर फेंक दिया तो मुझे लगा कि अब उसके पास कोई असलहा नहीं होगा। इसलिए मैंने उसे रोकने के लिए अपनी बाइक उसकी बाइक में भिड़ा दी। लेकिन उसके पास एक और असलहा था, उसने मेरे पैर में गोली मार दी।

गोली लगने से मैं जमीन पर गिर गया, दोनों तेजी से बाइक से फरार हो गए। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया, एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन के गार्ड और दो और लोगों को गोली मारकर 4 बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। गोली लगने से गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई है। लूटी गई रकम 39.40 लाख बताई जा रही है। फिलहाल सभी बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द की पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। “

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

उन्होंने कहा कि उप्र भयभीत है सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। लिखा, मिजार्पुर में बैंक के बाहर सरेआम गार्ड की हत्या एवं 22 लाख की लूट से उप्र भयभीत है। घायलों का अच्छे-से-अच्छा इलाज किया जाए और : मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। उप्र में घर, दुकान, बैंक कुछ भी सुरक्षित नहीं है। झूठे इवेंटों, चुनाव और वीवीआईपी की आवभगत में ही लगे प्रशासन के पास जनता की लिए समय ही कहां है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...