back to top

रिया चक्रवर्ती ने जमानत के लिए फिर याचिका दायर की

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ संबंधी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

उसके बाद रिया ने जमानत के लिए दूसरी बार प्रयास किया है। यह याचिका उनके वकील सतीश मानेशिंदे द्वारा दायर की गई है और इसमें 28 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वयं के ैनिर्दाेषै होने का दावा किया है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और मामले में उन्हें फंसाया गया है। अदालत उनकी जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी।

एनसीबी ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिया को बुधवार को एनसीबी के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय से भायकुला जेल ले जाया गया। इस बीच, विशेष लोक अभियोजक अतुल सर्पंडे ने बताया कि एनसीबी द्वारा गिरफ्तार अन्य आरोपियों को सत्र अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इनमें अभिनेत्री के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, उनके निजी कर्मचारी दीपेश सावंत और मादक पदार्थों के संदिग्ध कारोबारी जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शौविक और और सावंत ने जमानत के लिए आवेदन किया है और उनकी याचिकाओं पर भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...