ऋषि का सद्साहित्य छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानंद शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 415वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत एस. आर.वी. आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल गौरव विहार, मल्हौर रोड, गोमती नगर लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 415वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता जे.बी. श्रीवास्तव एवं रेणुका श्रीवास्तव ने अपने पूर्वजों की स्मृति में के लिए भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सकों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्साहित्य छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा प्रदान करता है श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र तिवारी, ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, विजय, श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव, श्री जे.बी. श्रीवास्तव एवं संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र तिवारी डॉ0 सुबोध कुमार पाण्डेय, डॉ. पूजा पाठक, विभागाध्यक्ष चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में कार्यकारी निदेशक नियुक्त

नयी दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत को एक मई से पांच साल के कार्यकाल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. में...

Share Market Today : बिकवाली हावी, दोपहर में 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के स्तर से नीचे

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती सौदों के बाद भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती बढ़त खोते हुए देर सुबह...

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पृथ्वी दिवस पर लॉन्च की नई ईएसजी नीति, 2057 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन का लक्ष्य

लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर अपनी नई पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) नीति...

Latest Articles