back to top

चंदनवाड़ी शवदाह गृह में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार

मुंबई। अभिनेता रणधीर कपूर ने बताया कि उनके भाई व अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार दक्षिणी मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर एच एन रिलायंस अस्पताल में ऋषि कपूर (67) का निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे।

रणधीर कपूर ने बताया कि गुरुवार को अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया जाएगा। वहीं दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभिनेता की बेटी रिद्घिमा साहनी को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जरूरी पास जारी किए हैं। बंद की वजह से लोगों की आवाजाही पर रोक है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) आर पी मीणा ने बताया कि रिद्धिमा के साथ चार अन्य लोगों को भी पास जारी किए गए हैं।

अभिनेता के परिवार ने कहा है कि अभिनेता को आंसुओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कान के साथ याद किया जाना चाहिए। परिवार ने दुख की इस घड़ी में लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के प्रतिबंधों का सम्मान करने की अपील की है। ऋषि कपूर अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे।

फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गए ऋषि को संक्रमण के कारण वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुम्बई लौटने के बाद उन्हें बुखार होने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

एनएलसी इंडिया का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 26.2 प्रतिशत घटकर 724.80 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 26.2 प्रतिशत घटकर 724.80 करोड़ रुपये रह गया।कंपनी...

हमारा संकल्प और प्रतिबद्धता है घोषणापत्र, हर वादा होगा पूरा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा...

सीवान में बोले सीएम योगी- बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी को रोकेगा राजग

सीवान (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बिहार में “डबल इंजन की सरकार” अराजकता फैलाने वालों को कतई...

गोपाष्टमी आज, भक्त करेंगे गौ माता की पूजा

गोपूजा और गोसेवा के लिए अत्यंत ही शुभ और पुण्यदायी माना गया हैलखनऊ। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप...

मासिक दुर्गाष्टमी आज, होगी मां अंबे की आराधना

दुर्गा चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता हैलखनऊ। हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस महीने की...

कथक नृत्य का प्रचार-प्रसार किया जाये

बिरजू महाराज कथक संस्थान की हुई बैठकलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ की कार्यकारी परिषद एवं सामान्य परिषद समिति की बैठक 29 अक्टूबर को...

धर्म की रक्षा के लिए संगठित होकर लड़ना अति आवश्यक है

श्री शिव महापुराण कथा का पांचवा दिन लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, लखनऊ के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विधालय, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, कालिन्दी पार्क...

बुझ नहीं सकता वह दीपक, हृदय से जिसे जलाया है…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर काव्य/शपथ...

दर्शन और अध्यात्म की हर अवधारणा को दर्शाता है ‘महादेव’

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। कारवां थिएटर ग्रुप द्वारा निर्मित नाटक महादेव का मंचन एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में...