back to top

पिछली सरकारों की फितरत ही दंगा थी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की फितरत ही दंगा थी और वे दंगाइयों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास करती है और इसका मूल मंत्र सबके सुख की कामना, सबके आरोज्ञ की कामना है और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का मंत्र दिया। 2014 से पहले प्रदेश में शासन करने वालों का नारा था-सबका साथ लेकिन परिवार का विकास।

 

 

योगी ने कहा कि उन्हें (विपक्ष को) स्वयं और स्वयं के परिवार के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई चिंता थी ही नहीं, यही कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया, बदहाली होती गई और दंगों की आग में प्रदेश झोंक दिया गया। सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश भर से आए प्रजापति (कुम्हार) समाज के लोगों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जब पर्व-त्यौहार आते थे, जब आस्था का सम्मान करना होता था, व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था, दंगे होते थे क्योंकि पिछली सरकारों की फितरत ही दंगा थी। वे दंगाइयों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाते थे और दंगों से प्रदेश की जनता प्रताडत थी।

 

प्रजापति समाज के लिए भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए योगी ने कहा, दीपोत्सव का कार्यक्रम अयोध्या में होगा तो नौ लाख दीपक अयोध्या में जलाएंगे और हमने तय कर दिया है कि मिट्टी के ही दीपक जलाएंगे। दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति विदेश से नहीं आनी चाहिए बल्कि वह प्रजापति समाज और माटी कला बोर्ड के माध्यम से बननी चाहिए। प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया, जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति बिकती नहीं थी, जो दिया बनाता था उसके दिये तोड़ दिए जाते थे और उसके बाद पर्व त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था, लेकिन आप लोगों ने देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ।

 

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ही सोच थी कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी मान मिले, सम्मान मिले, भरपेट भोजन मिले और रहने को घर मिले और समाज में उसे प्रतिष्ठा मिले।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए सपा-बसपा एक हो गये लेकिन जनता की सजगता से मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं पाये। उन्होंने चुनाव के लिए पिछड़े वर्ग की जिम्मेदारी-उप्र में भाजपा की दूसरी पारी। और अबकी बार तीन सौ पार। जैसे नारे दिये। उन्होंने दावा किया कि सौ प्रतिशत में साठ प्रतिशत वोट भाजपा के हैं और चालीस प्रतिशत वोटों में बंटवारा है तथा बंटवारे में भी भाजपा का वोट है।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...