back to top

रिकी पोंटिंग ने की शुभमन गिल की तारीफ, कहा- वह भारत के भविष्य के कप्तान हैं

दुबई। ICC Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद प्रेरक व्यक्ति करार दिया जो अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है। उन्होंने गिल को भारत का भविष्य का कप्तान भी करार दिया। भारत की वनडे टीम के उप कप्तान गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाकर भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

मुझे उनका व्यवहार पसंद : पोंटिंग

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, पिछले कुछ वर्षों में विशेष कर आईपीएल सत्र के दौरान हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिला। मुझे उनका व्यवहार पसंद है। वह बेहद प्रेरित व्यक्ति लगता है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है। उन्होंने कहा, वह बहुत अच्छा इंसान है। एक बेहद मृदुभाषी व्यक्ति। वह खेल में जो कुछ हासिल करना चाहता है उसको लेकर बेहद प्रेरित है।

टेस्ट क्रिकेट में भी करेंगे बेहतर प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वनडे प्रारूप गिल की बल्लेबाजी शैली के अनुरूप है और उम्मीद जताई कि यह 25 वर्षीय खिलाड़ी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, वह पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन खिलाड़ी है। वह टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाया है लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में पिछले तीन-चार वर्षाे में उसने बेजोड़ प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...