back to top

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाज
लखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28 मार्च से 30 मार्च तक लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर कुर्माचल में किया गया। प्रथम दिवस 28 मार्च को मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह तथा विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल, मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया जिसमें भोजपुरी लोक गायक संतोष कुमार, समाजसेवी आशा शुक्ला पत्नी विधायक राम कुमार शुक्ला पूर्व सभासद मनोज अवस्थी आदि को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम के भजन राम ही राम से यशभारती सम्मानित लोक गायिका ऋचा जोशी ने सुंदर ढंग से गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया। गढ़वाल की होली नृत्य दमयंती नेगी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया विनोद रावत, हेमा पांचाल, अनीता नेगी अनीता सिंह, आशा देवी, राखी बिष्ट, सुनीता बिष्ट आदि ने नृत्य के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों का समागम प्रस्तुत किया हरदोई से आए अतिथि कलाकार उस्मान हैदर और अंकित सिंह ने पुराने फिल्मी गीतों से माहौल को बदल डाला कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मानसी बिष्ट ने किया नरेंद्र पांडे की संस्था- मां सिद्धि दात्री सेवा समिति तथा मंदाकिनी बहुगुणा के निर्देशन में हार्ट एंड सौल के कलाकारों के साथ रेनू कांडपाल, नीलम जोशी तथा संस्कृति विभाग और सूचना विभाग के कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र शर्मा, परमा जौहरी, प्रियंका टंडन बलवंत सिंह मोहन सिंह बिष्ट, विपिन सिंह, दीवान सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

चैती महोत्सव : नारी सम्मान के लिए दौड़े-दौड़े आए भगवान

चैती महोत्सव का दसवां दिन कृष्ण लीला के मंच पर हुआ द्रौपदी का चीरहरणलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव के तुलसी...