back to top

फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज, Adult Star में दिखीं ऋचा चड्ढा

मुंबई। ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म शकीला का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। पंकज त्रिपाठी एक कामयाब अभिनेता के तौर पर नजर आए हैं और ऋचा चड्ढा ने शकीला का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह सिल्क के नहीं रहने से फिल्म जगत में एक बड़ा खालीपन आ गया जिसको भरा पोर्न स्टार से फिल्म स्टार बनी शकीला ने।

फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक साधारण सी लड़की पहले गलत काम में धकेली जाती है और उसके बाद किस तरह वह एक सुपरस्टार होने तक का सफर तय करती है। फिल्म का ट्रेलर जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। ट्रेलर के डिसक्रिप्शन में बताया गया है कि फिल्म शकीला की कहानी दक्षिण भारत की कामयाब अभिनेत्री शकीला की जिंदगी की कहानी से प्रेरित है।

उन्होंने कई विवादित और बोल्ड फिल्मों में काम किया। महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली शकीला ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1990 से 2000 के बीच वह अपने करियर की टॉप पर थीं। उस वक्त शकीला का जलवा ऐसा हो गया था कि बड़े बड़े सुपरस्टार भी शकील की फिल्म के साथ अपनी फिल्में रिलीज करने से कतराया करते थे। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला जुला रहा है। जहां तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है तो तमाम ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे सस्ती डर्टी पिक्चर 2 बताया है।

जहां तक दर्शकों कि प्रतिक्रिया की बात है तो एक यूजर ने लिखा, फिल्म जब रेट्रो हो तो म्यूजिक भी उसी दौर का होना चाहिए। लेकिन इसमें संगीत मॉर्डन रखा गया है। जिसकी वजह से मुझे फ्लो के साथ बहने में मुश्किल हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा, डर्टी पिक्चर देखने के बाद ऋचा चड्ढा ने कहा कि ऐ ये तो मस्त है। मेरे को भी करना है। पंकज त्रिपाठी के फैन्स ने हालांकि उनके काम की कमेंट बॉक्स में तारीफें की हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...