back to top

रिया चक्रवर्ती ने की सीबीआई जांच की मांग

मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन दबावों ने राजपूत को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

राजपूत गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि उनका अवसाद के लिए इलाज चल रहा था। सार्वजनिक तौर पर पहली बार खुद को राजपूत की गर्लफ्रैंड संबोधित करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि सरकार में उनका पूरा भरोसा है और सीबीआई जांच इस मामले में न्याय दिलाने में सहायक होगी।

राजपूत की तस्वीर के साथ 28 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, माननीय अमित शाह महोदय, मैं सुशात सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती हूं। उनकी आकस्मिक मौत को एक महीने से अधिक समय गुजर चुका है। सरकार में मेरा पूरा भरोसा है, बहरहाल, न्याय के हित में, मैं हाथ जोड़कर आपसे अनुरोध करती हूं कि इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दें।

चक्रवर्ती ने कहा कि मैं केवल यह समझना चाहती हूं कि किन दबावों ने सुशांत को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। आपकी आभारी, रिया चक्रवर्ती। सत्यमेव जयते। इससे पहले दिन में चक्रवर्ती ने साइबर अपराध शाखा से निवेदन किया था कि वे राजूपत की मौत के बाद से ही उसे मिल रही बलात्कार और हत्या की धमकियों की जांच करें क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग राजपूत की आत्महत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती अपने इन्स्टाग्राम पेज से कमेंट्स सैक्शन को हटा चुकी हैं। जिन सोशल मीडिया खातों से चक्रवर्ती को धमकी मिल रही है, उनमें से एक को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, मुझे हत्यारा कहा गया, मैं चुप रही। मुझे शर्मिंदा किया गया, मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी ने आपको यह कहने का अधिकार कैसे दे दिया कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करती हूं तो आप मेरा बलात्कार और मेरी हत्या कर देंगे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती को 18 जून को बांद्रा पुलिस थाने में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...