back to top

राजस्व वादों का हो समयबद्ध निस्तारण, तेज करायें लैंड रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी

राजस्व परिषद पोर्टल होगा रीडिज़ाइन, लेखपाल से आयुक्त तक बनेगा एकीकृत डैशबोर्ड
प्राधिकरणों का लैंडयूज डेटा अब खतौनी पर होगा प्रदर्शित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक की शुरुआत में ही दो महत्वपूर्ण बिंदुओं ”राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण और भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण’ को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इन कार्यों को प्रत्येक स्तर पर तीव्र गति से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का शीघ्र समाधान न केवल जनविश्वास, बल्कि राज्य में निवेश और विकास के लिए भी आवश्यक है, वहीं लैंड रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और उत्तरदायी शासन प्रणाली की नींव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग जनविश्वास का आधार है और उसकी कार्य संस्कृति जनकेंद्रित, तकनीकी रूप से दक्ष और संवेदनशील होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शेष भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए और शहरी क्षेत्रों का लैंड रिकॉर्ड तैयार कर उसे प्राथमिकता से ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने राजस्व परिषद के पोर्टल की रीडिजाइनिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल और परिणाममूलक होना चाहिए। साथ ही लेखपाल से लेकर आयुक्त स्तर तक एकीकृत डैशबोर्ड विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि विभागीय निगरानी सरल हो सके और आमजन को सीधा लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राधिकरणों के लैंडयूज डेटा को खतौनी पर प्रदर्शित किया जाए और धारा 80 के अंतर्गत भू-उपयोग परिवर्तन प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया जाए।

नामांतरण वादों को पूर्णतः ऑटोमेट किए जाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे नागरिकों को सुगमता और समयबद्ध न्याय प्राप्त होगा। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया में तकनीकी हस्तक्षेप और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही सावधान किया कि चकबंदी की जटिलताओं के कारण गंभीर सामाजिक विवाद जन्म ले सकते हैं, अतः इसे अत्यंत संवेदनशीलता से निपटाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अविवादित वरासत के मामलों का निस्तारण अधिकतम 15 कार्यदिवस के भीतर किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रियल टाइम खतौनी, आधार सीडिंग, किसान रजिस्ट्री, पैमाइश और खसरा पड़ताल से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का समाधान तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त मानव संसाधन की व्यवस्था की जाए।

विभाग द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, विगत वर्ष में ही 36 लाख से अधिक जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, जिनमें से 85% आवेदन सात कार्यदिवसों के भीतर ऑनलाइन निस्तारित हुए। मुख्यमंत्री ने इस प्रगति को सराहनीय बताया और सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाए जाने के निर्देश दिए। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने विभाग की सराहना करते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में 3.5 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को DBT के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के सभी लंबित आवेदन अगले 10 कार्यदिवसों में पूर्ण रूप से निस्तारित किए जाएं।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...