back to top

बुमराह की वापसी से दिलचस्प होगा भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला

गुवाहाटी। नए साल में भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सभी की निगाहें वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर लगी होंगी। पीठ के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण चार महीने तक बाहर रहे बुमराह इस भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए उन्हें सतर्कता के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के हस्तक्षेप के बाद उन्हें गुजरात के लिए घरेलू प्रथम श्रेणी मैच के लिए भी छूट दे दी गई थी। सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी में उनके कार्यभार को ध्यान में रखते हुए किया गया। वर्ष 2019 में जहां 50 ओवर के प्रारूप पर ध्यान लगा था तो वहीं मौजूदा साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय पर ध्यान लगाया जाएगा। अक्टूबर में पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम इसी मुहिम में करीब 15 टी20 मैच खेलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के समाप्त होने तक टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों के स्थान स्पष्ट होने की संभावना नहीं है। लेकिन मौजूदा कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली इस मौजूदा श्रृंखला में सभी के प्रदर्शन पर निगाह लगाए होंगे। श्रृंखला रविवार से बारसापारा स्टेडियम में शुरू होगी और असम में सबसे बड़े शहर में नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के विरोध के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। भारतीय टीम साथ ही यह भी देखना चाहेगी कि मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शर्मी आराम दिया गया, दीपक चाहर स्ट्रेस फ्रेक्चरी और भुवनेश्वर कुमार स्पोर्ट्स हर्निया की अनुपस्थिति नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर डेथ ओवरों में बुमराह के साथ दबाव का सामना किस तरह करते हैं।

वाशिंगटन सुंदर भी सा प्रदर्शन करना चाहेंगे कि यह सुनिश्चित हो जाए कि किसी भी समय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से अंतिम एकादश में किसी एक का ही चयन हो। शिवम दुबे निश्चित रूप से ंचे शाट लगाते हैं लेकिन यह देखना होगा कि उनकी सीम अप वाली गेंद सपाट पिच कैसा प्रदर्शन करती है। हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और यह देखना होगा कि वह एक्शन में कब वापसी करते हैं। सबसे अहम सवाल षभ पंत का प्रदर्शन है क्योंकि संजू सैमसन पहले ही छह टी20 मैचों में बेंच पर रहे और महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति से चीजें थोड़ी अस्थिर हैं। शिखर धवन के लिए भी यह श्रृंखला महत्वपूर्ण है जो टीम के घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह उप-कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में प्रभावित करने की कोशिश करेंगे क्योंकि दूसरे छोर पर लोकेश राहुल भी शानदार फार्म में चल रहे हैं।

टीमें इस प्रकार है। भारत: विराट कोहर्ली कप्तानी, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, षभ पंर्त विकेटकीपरी, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर। श्रीलंका: लसिथ मलिंर्गा कप्तानी, धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कसुन राजिता। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...