back to top

रेरा ने वीडियो कांफ्रेसिंग से लगाई अदालत

पहले दिन 40 मामलों की हुई वर्चुअल सुनवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने सोमवार से वर्चुअल सुनवाई शुरू कर दी है। पहले दिन लगभग 40 मामलों की वीडियो कांफ्रेसिंंग से सुनवाई हुई। खरीददारों, बिल्डरों तथा वकीलों ने अपने घर में रहकर रेरा की अदालत में बहस की। उन्होंने अपने-अपने पक्ष रखें। अदालत ने कुछ मामलों में फैसला सुनाया, जबकि कुछ मामलों को सुनवाई के लिए अगली तारीख तक के लिए स्थगित किया। सुबह 11 से 12 बजे तक सुनवाई हुई।

लॉकडाउन होने से रेरा में सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते यूपी रेरा ने ई कोर्ट के बाद अब वर्चुअल सुनवाई भी शुरू कर दी है। जिन लोगों के केस सुनवाई के लिए लगे थे रेरा ने उन्हें पहले ही सूचना दे दी थी। सुनवाई में कैसे भाग लेना है। इसके बारे में भी उन्हें बता दिया गया था। इससे सुनवाई में शामिल होने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों पक्षों ने अपने घरों से ही वीडियो कांफ्रेसिंग से अपनी बात रखी। लोगों ने पहले ही रेरा की वेबसाइट पर डोमेन में संबंधित दस्तावेज अपलोड कर रखे थे, जिससे अदालत को भी जरुरी दास्तवेज आसानी से उपलब्ध हो जा रहे थे।

अदालत के कामकाज, वर्चुअल सुनवाई से बिल्डर तथा खरीदार दोनों खुश हुए। लोगों ने गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, आगरा, मेरठ सहित कई शहरों में अपने घरों से बैठकर सुनवाई में भाग लिया। कुछ लोगों के डॉक्यूमेंट डोमेन पर अपलोड नहीं थे। अदालत ने उन्हें दस्तावेज अपलोड करने का समय दिया है। सोमवार को चार अदालतों में वर्चुअल सुनवाई हुई। एक अदालत में खुद रेरा चेयरमैन राजीव कुमार ने आधा दर्जन से ज्यादा मामलों की सुनवाई की। उनके अलावा कल्पना मिश्रा, बलविंदर कुमार तथा भानु प्रताप सिंह ने भी केसों की सुनवाई की।

डिजिटल तरीके की ओर बढ़ रहा प्राधिकरण

प्राधिकरण से वर्चुअल हियरिंग टीम प्रक्रिया की सुविधा के लिए और जरूरत पड़ने पर पार्टियों को तकनीकी मदद की पेशकश करने के लिए पार्टियों को पहले से फोन कर जानकारी दे दी थी। प्राधिकरण ने 2 मार्च 2020 से ई-कोर्ट प्रणाली लागू की है, इस प्रकार शिकायतों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रबंधित करने के डिजिटल तरीके की ओर बढ़ रहा है। आभासी सुनवाई के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए हैं।

प्राधिकरण ने सुनवाई के आभासी माध्यम के माध्यम से अधिनस्थ अधिकारी और सुलह फोरम के समक्ष मामलों की सूची शुरू करने का फैसला किया है। तिथियां जल्द ही तय की जाएंगी, और पार्टियों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। बताया गया कि इस तरह प्राधिकरण कोविड 19 महामारी के कारण होने वाली अव्यवस्था के बावजूद सुनवाई और निपटान की सामान्य कार्यप्रणाली सुनिश्चित कर रहा है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...