back to top

गणतंत्र दिवस परेड : जाट रेजिमेंटल सेंटर, दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ दस्ते की ट्रॉफी

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते जाट रेंजिमेंटल सेंटर और दिल्ली पुलिस को सोमवार को ट्रॉफी प्रदान की।

रक्षा मंत्रालय एक बयान में कहा, जाट रेजिमेंटल सेंटर ने तीनों सेनाओं के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते की और दिल्ली पुलिस ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं अन्य सेवाओं के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते की ट्रॉफी जीती। सिंह ने कहा कि दिल्ली भारतीय गणतंत्र का मुख्य केन्द्र है, इसलिए सभी प्रतिकूलताओं का निशाना भी है। यह बेहद प्रशंसनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी की आंतरिक और बाह्य खतरों से सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने लगातार सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते की ट्रॉफी जीती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अलग-अलग दस्तों द्वारा किया जाने वाला मार्च पास्ट देश की अनेकता में एकता का प्रतीक है और यह राष्ट्रीय गौरव की भावना तथा हमारी सशस्त्र सेनाओं की तैयारी को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष सीडीएस जनरल विपिन रावत और तीनों सेना प्रमुख मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...