राशन कार्ड धारकों को राहत, आधार कार्ड लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, खुद करें अपडेट

बिजनेस डेस्क। Ration Card-Aadhar Card Link : राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा अब 30 सितम्बर 2024 कर दी गई है। पहले यह समय सीमा 30 जून 2024 थी। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है. आधार कार्ड लिंक न कराने पर कार्ड धारकों दिक्कत हो जाएगी। सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ प्रदान करने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से जोड़ने का निर्देश दिया था। जिन लोगों ने आधार लिंक नहीं कराया है, वे सब्सिडी के तहत मिलने वाली सरकारी योजनाओं जैसे खाद्यान्न, गैस सिलेंडर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कुछ राज्यों में राशन कार्ड रद्द भी किया जा सकता है.

ऐसे करें आधार कार्ड को लिंक

राशन कार्ड धारक राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है। प्रत्येक राज्य का अपना अलग पोर्टल है। तो अपने राज्य के लिए गूगल सर्च करें। आप राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का विकल्प चुनकर अपना राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर पंजीकृत कर सकते हैं। अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। जिसमें एक OTP आएगा. जिसके सत्यापन के बाद आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मिल जाएगी. जिसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.

यह खबर भी पढ़े : शार्ट शर्किट से घर में लगी भीषण आग, दो बच्चियों की मौत, 6 लोग झुलसे

RELATED ARTICLES

माँ की डांट से नाराज बेटे ने लगाई फांसी तो बहन ने भी जहर खाकर दी जान

गोरखपुर। गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके में मां की फटकार से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।...

संवैधानिक संस्थाएं अपने-अपने दायरे में सीमित रहें तभी होता है परस्पर सम्मान : उपराष्ट्रपति धनखड़

लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपनों से मिलने वाली चुनौती सबसे खतरनाक होती है। उन्होंने कहा कि देश की सभी...

गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल से लेकर जगुआर और मिराज करेंगे लैंडिंग

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.5 किमी. लंबी एयर स्ट्रिप पर आज होगा एयर शो लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निमार्णाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय...

Latest Articles