back to top

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने किया आरईसी सोलर का अधिग्रहण

नयी दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की नवगठित ऊर्जा कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लि. (आरएनईएसएल) ने अपना पहला अधिग्रहण करने की घोषणा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी आरएनईएसएल ने 77.1 करोड़ डॉलर में आरईसी सोलर को खरीदा है। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा , आरएनईएसएल ने चाइना नेशनल ब्लूस्टार (ग्रुप) लि. से 77.1 करोड़ डॉलर के उपक्रम मूल्य पर आरईसी सोलर होल्डिंग्स एएस (आरईसी ग्रुप) की 100 प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण किया है। अंबानी ने बयान में कहा, यह (अधिग्रहण) इस दशक के अंत तक 100 गीगावॉट स्वच्छ और हरित ऊर्जा को हासिल करने के रिलायंस के लक्ष्य को पाने के लिए नई और उन्नत प्रौद्योगिकियों और परिचालन क्षमताओं में निवेश करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। उन्होंने ने कहा, हाल में हमारे दूसरे निवेशों के साथ, रिलायंस अब वैश्विक स्तर पर एकीकृत फोटोवोल्टिक गीगा फैक्ट्री स्थापित करने और भारत को सबसे कम लागत और उच्चतम दक्षता वाले सौर पैनलों का विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे ने कहा कि उनकी फर्म भारत और विदेशी बाजारों में ग्राहकों को विश्वसनीय और सस्ती बिजली देने के लिए वैश्विक खिलाड़ियों के साथ निवेश और सहयोग करना जारी रखेगी।

 

आरईसी का मुख्यालय नॉर्वे में है। इसका परिचालन वाला मुख्यालय सिंगापुर में तथा क्षेत्रीय केंद्र उत्तरी अमेरिका, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया और एशिया-प्रशांत में हैं। आरईसी ग्रुप एक अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा कंपनी है। यह अपने प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण के जरिये उद्योग की अगुवाई करती है। इस 25 साल पुरानी कंपनी के तीन विनिर्माण संयंत्र हैं। इनमें से दो नॉर्वे में हैं जहां सौर ग्रेड पोलिसिलिकॉन बनाया जाता है। एक संयंत्र सिंगापुर में है जहां पीवी सेल्स और मॉड्यूल्स बनते हैं। बयान में कहा गया है, रिलायंस मजबूती से आरईसी के विस्तार की योजना का समर्थन करेगी। इसमें सिंगापुर में 2-3 जीडब्ल्यू सेल्स और मॉड्यूल क्षमता, फ्रांस में नयी 2 जीडब्ल्यू सेल्स और मॉड्यूल इकाई तथा अमेरिका में एक अन्य। जीडब्ल्यू मॉड्यूल संयंत्र शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...