back to top

रिलायंस जियो ने जियोफोन उपभोक्ताओं की वैधता 17 अप्रैल तक बढ़ाई

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन उपभाक्ताओं की वैधता 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसके साथ कंपनी इन ग्राहकों को बात करने के लिए 100 मिनट की कॉलिंग और 100 मुफ्त एसएमएस भी देगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऐसे ग्राहकों की वैधता खत्म होने के बावजूद उन्हें इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी।

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) किया है। ऐसे में कई लोगों को विशेषकर गरीब या प्रवासी मजदूरों को अपने फोन रिचार्ज करने में दिक्कतें आ रही हैं। कंपनी ने कहा कि ऐसे लोगों की जरूरत को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए वैधता बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इससे पहले भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सभी कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता बढ़ाने के लिए कहा था। सरकारी क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल ने 20 अप्रैल और एयरटेल ने 17 अप्रैल तक वैधता बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा तीनों कंपनी अपने ग्राहकों को 10 रुपए का मुफ्त टॉकटाइम भी दे रही हैं।

जियो ने कहा कि उसके अधिकतर उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज करते हैं। लेकिन जो ग्राहक जियो स्टोर या अन्य खुदरा दुकानों से रिचार्ज कराने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी यूपीआई, एटीएम, एसएमएस और कॉल के माध्यम से रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...