back to top

मिठाई देने के बहाने मासूम से रिश्तेदार ने किया बलात्कार

ठाणे। नवी मुंबई में एक व्यक्ति ने मिठाई देने के बहाने अपने रिश्ते के भाई की पांच वर्षीय बेटी से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ पनवेल इलाके के एक गांव में रहती है, जबकि आरोपी नवी मुंबई के वाशी इलाके में रहता है। तलोजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति बच्ची को मिठाइयां देने के बहाने गांव की किसी सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कालदाते ने बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 363 (अपहरण) और 376 (2) (एफ) (12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...