back to top

कोविड-19 के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, मृतक संख्या 9,000 के पार

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,922 हो गई, जिनमें से 311 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 9,195 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश बन गया है।

अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक

मंत्रालय के सुबह अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,49,348 लोग संक्रमित हैं, वहीं 1,62,378 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,20,922 हो गए हैं जिनमें से 9,195 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों की दर 50.60 फीसदी है जो कि संक्रमित लोगों की तुलना में अधिक है।

संक्रमण से मरने वाले 311 लोगों में से 113 लोग महाराष्ट्र से ,57 दिल्ली से, गजुरात से 33 और तमिलनाडु से 30 लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 20 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में दस, हरियाणा और तेलंगाना में आठ-आठ, मध्य प्रदेश में सात और बिहार में तीन लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से कुल 9,195 लोग जान गंवा चुके

महाराष्ट्र 3,830

गुजरात में 1,448

दिल्ली में 1,271

पश्चिम बंगाल में 463

मध्य प्रदेश में 447

तमिलनाडु में 397

उत्तर प्रदेश में 385

राजस्थान में 282

तेलंगाना में 182

आंध्र प्रदेश में 82

कर्नाटक में 81

हरियाणा में 78

पंजाब में 65

जम्मू कश्मीर में 55

बिहार में 39

उत्तराखंड में 23

केरल में 19

ओडिशा में 10

झारखंड में 8

असम में 8

छत्तीसगढ़ में 6

हिमाचल प्रदेश में 6

चंडीगढ़ में पांच

पुडुचेरी में दो

मेघालय में एक

त्रिपुरा में एक

लद्दाख में एक

संक्रमण के सर्वाधिक मामले

महाराष्ट्र में 1,04,568

तमिलनाडु में 42,687

दिल्ली में 38,958

गुजरात में 23,038

उत्तर प्रदेश में 13,118

राजस्थान में 12,401

पश्चिम बंगाल में 10,698

मध्य प्रदेश में 10,641

कर्नाटक में 6,824

हरियाणा में 6,749

बिहार में 6,290

आंध्र प्रदेश में 5,965

जम्मू-कश्मीर में 4,878

तेलंगाना में 4,737

ओडिशा में 3,723

असम में 3,718

पंजाब में 3,063

केरल में 2,407

उत्तराखंड में 1,785

झारखंड में 1,711

छत्तीसगढ़ में 1,512

त्रिपुरा में 1,046

गोवा में 523

हिमाचल प्रदेश में 502

मणिपुर में 449

लद्दाख में 437

चंडीगढ़ में 345

पुडुचेरी में 176

नगालैंड में 163

मिजोरम में 107

अरूणाचल प्रदेश में 87

सिक्किम में 63

मेघालय में 44

अंडमान-निकोबार में 38

दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में 35

मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...