back to top

वर्ल्ड कप फ़ाइनल को लेकर बोले रवि शास्त्री, टीम इंडिया को कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं

चेन्नई। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी विश्व कप फाइनल में मेजबान टीम प्रबल दावेदार होगी और उसे अपनी रणनीति पर बरकरार रहना चाहिए।

शास्त्री ने शहर में एक कार्यक्रम के इतर फाइनल में भारत की योजना पर बात करते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। शास्त्री ने हा, मुझे लगता है कि वे रिलैक्स होंगे। वे घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और यह काफी अनुभवी टीम है। और उन्हें कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है।

पूर्व मुख्य कोच ने कहा, वे जिस तरह से खेले हैं, यह उसी तरह होगा जिस तरीके से वे पिछले मैच में खेले। इससे वे जल्द ही विश्व कप हाथ में उठाये होंगे। उन्होंने कहा, भारत विश्व कप जीतेगा। वे फाइनल में प्रबल दावेदार के तौर पर शुरूआत करेंगे। वे बहुत बढ़िया खेले हैं। लीग चरण में आस्ट्रेलिया को हराने के बावजूद भारत पांच बार की विश्व चैम्पियन के आईसीसी फाइनल्स में शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उसके खिलाफ दबाव में होगा।

लेकिन शास्त्री का मानना है कि अगर भारतीय टीम धैर्य बनाये रखे और दबाव से निपटने में सफल रहे तो वे विजेता साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, उन्हें शांत और संयमित बने रहने के साथ दबाव से निपटने की जरूरत है। यह फाइनल मुकाबला है, इसलिये सिर्फ आपको (भारत) इतना अति उत्साही नहीं होना चाहिए।

शास्त्री ने कहा, आप (भारत) अपनी भूमिकायें जानते हैं और इस टीम की सबसे अच्छी बात यही है कि यह एक या दो खिलाडÞियों पर निर्भर नहीं है। मैच दर मैच आठ या नौ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिये यह अच्छा संकेत है। पूर्व भारतीय आल राउंडर ने फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की जो टूर्नामेंट में गेंदबाजी तालिका में 23 विकेट झटककर शीर्ष पर चल रहे हैं। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में हुए सेमीफाइनल में सात विकेट झटकना भी शामिल है।

उनका मानना है कि शमी रविवार को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा, पहली गेंद पर अगर शमी गेंदबाजी कर रहा है तो मैं बल्लेबाजों को गुड लक कहूंगा। उसकी सीम गेंदबाजी और जिस तरह से गेंद गिरती है, शानदार है। उसने इस विश्व कप में लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी की है। शास्त्री ने कहा, मुंबई में वह अपने कौशल से बल्लेबाजों को परेशान कर रहा था। मैं कहूंगा कि यह भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। जब आप वैराइटी और कौशल को देखो तो यह शानदार है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...