back to top

रश्मिका मंदाना बनीं 2020 की नेशनल क्रश

मुंबई। कन्नड़ सिनेमा की खूबसूरत और लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फैंस को उस वक़्त बड़ा सरप्राइज मिला, जब सर्च इंजिन गूगल ने एक्ट्रेस को नेशनल क्रश ऑफ इंडिया 2020 फीमेल घोषित किया। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम परिणामों में मिलता है।

इसके बाद ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड होने लगीं। रश्मिका ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर भी किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं… नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है। 24 साल की रश्मिका दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं।

रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रश्मिका ने 2016 में किरिक पार्टी फिल्म से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रश्मिका की अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी और फिल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। 2018 में रश्मिका ने ‘चलो’ फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और अब सुल्तान फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं।

रश्मिका की अभी महज 10 फिल्में रिलीज हुई हैं, मगर फिल्मों की कामयाबी और अपने टैलेंट के बलबूते रश्मिका ने एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। ट्विटर पर उनके फैंस भी एक्ट्रेस के नेशनल क्रश बताये जाने पर काफी जोश में हैं और बढ़-चढ़कर ट्वीट कर रहे हैं। रश्मिका को सबसे अधिक शोहरत उनकी फिल्म गीता गोविंदम के लिए मिली, जिसमें उन्होंने अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...