back to top

Raqesh Bapat ने कबूली Shamita Shetty के लिए अपनी दीवानगी, बताया एक अच्‍छी दोस्‍त

नई दिल्‍ली। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फिनाले में दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने बाजी मारी और विनर बनीं. फिनाले के टॉप 5 में राकेश बापट (Raqesh Bapat) का नाम शामिल था लेकिन वो टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए थे और शो से बाहर हो गए थे. बिग बॉस के घर में राकेश की बॉन्डिंग शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ रही. दोनों दोस्ती, प्यार और तकरार के चलते सुर्खियों में रहे. बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद राकेश ने शमिता के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की है। उन्होंने कहा कि शमिता के लिए उनकी फीलिंग्स दोस्ती से ज्यादा है. राकेश बोले, ये शो में साफ दिख रहा था कि हम दोस्तों से कुछ ज्यादा थे. हां वो (शमिता) स्पेशल हैं, वो ऐसी शख्स हैं जिनके साथ मैं वक्त बिताना पसंद करूंगा, बात करना और कम्युनिकेट करना पसंद करूंगा. इसके अलावा राकेश ने कहा कि शमिता एक मजबूत महिला है जिनका दिल साफ है. वह केयरिंग और एक्सप्रेसिव भी हैं।

 

 

शमिता के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर राकेश ने कहा, अभी सबकुछ स्लो है. हमने कुछ वक्त साथ में गुजारा है लेकिन हमें अभी काफी वक्त साथ में गुजारना पड़ेगा.हमें एक-दूसरे को और ज्यादा जानना पड़ेगा.मैं चीज़ों में जल्दबाजी नहीं करना चाहता और मैं श्योर हूं कि वो भी ऐसा नहीं चाहती होंगी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...