back to top

विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराए जाएं : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10, 11 व 12 जुलाई को सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर घर-घर निगरानी करते हुए रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 तथा अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वृहद स्तर पर स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्यवाही की जाए। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्रिगण अपने-अपने जनपदों में विशेष स्वच्छता अभियान की निगरानी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहित अन्य सम्बन्धित संस्थाओं के पूर्ण समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए। अभियान के दौरान एन्टीलार्वा रसायनों के छिड़काव एवं फॉगिंग की प्रभावी कार्यवाही की जाए। जल जमाव हटाया जाए। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए प्राथमिकता पर सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाए। लैब टेक्निशियन की संख्या को बढ़ाया जाए। अभियान की अवधि में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से जांच के प्रभावी प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई को प्रात: पांच बजे की अवधि में पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाए। पुलिस टीमों तथा पीआरवी 112 द्वारा गहन पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित किए गए प्राविधानों के अनुसार औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। मनरेगा सहित सभी वृहद निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कों आदि की निर्माण कार्यवाही यथावत जारी रहेगी। रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर आवागमन बना रहेगा। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...