back to top

पर्वतीय महापरिषद की रामलीला आज से

17 से 19 तक कुल तीन दिवसीय आयोजन
लखनऊ। श्री रामलीला समिति, गोमती नगर, शाखा-पर्वतीय महापरिषद लखनऊ में प्रथम बार मयार्दा पुरूषोतम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की रामलीला का आयोजन पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में 17 से 19 तक कुल तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ शहर में दशहरा और सभी रामलीलाओं की समाप्ति के बाद आज से पर्वतीय महापरिषद भवन, निकट जनेश्वर पार्क, गोमती नगर विस्तार में तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन श्री रामलीला समिति, गोमती नगर, शाखा पर्वतीय महापरिषद द्वारा पहली बार किया जा रहा है। यह रामलीला लखनऊ में हो रही सभी रामलीलाओं से अलग गायन शैली की पहली बार होने जा रही है। रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर सिंह मनराल के अनुसार ये लीला लखनऊ शहर में अलग छाप छोड़ने वाली है दर्शकों की तालियां इस बात की गवाह होंगी। रामलीला की शुरूआत मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा रात्रि 8:00 बजे से रामलीला की शुरूआत की जायेगी जो रात लगभग 12:00 बजे समाप्त होगी। इस रामलीला में सभी पात्र गोमती नगर से ही लिए गए हैं और सभी नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामलीला समिति के मुख्य निर्देशक प्रोफेसर डॉक्टर आरसी पंत ने बताया कि नए कलाकारों को तालीम देने में दो महीने लगे हैं, बच्चे मंच पर बढ़िया मंचन करने को बहुत उत्सुक हैं। रामलीला मंचन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी जिसमें मुख्य रूप से हरीश कांडपाल, गोविंद सिंह बोरा, रमेश उपाध्याय, आनंद सिंह कपकोटी, ख्याली सिंह कड़कोटी, विद्या प्रसाद पाठक, सुधीर ओली, तारा दत्त कांडपाल, सुधीर पंत, शंकर पाण्डेय के अलावा सारी कार्यकारणी के लोग दिन रात कठिन मेहनत में लगे हैं।

RELATED ARTICLES

खीर खाकर पाया आशीर्वाद, मां लक्ष्मी को किया प्रसन्न

शरद पूर्णिमा पर हुआ पंच मेल, खीर प्रसाद का वितरण, घरों व मंदिरों में हुए कई अनुष्ठान लखनऊ। शरद पूर्णिमा पर रविवार को लोगों ने...

शरद पूर्णिमा : दीयों के रोशनी से जगमग हुआ गोमती घाट

महंत देव्यागिरी महाराज ने की गोमती मैया की आरतीशरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को खीर का भोग लगायामहर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया...

शैल उत्सव : प्राचीन कलाओं में से एक है मूर्तिकला

अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर का तीसरा दिन लखनऊ। मूर्तिकला प्राचीन कलाओं में से एक है। प्रागैतिहासिक काल से ही मूर्तिकला मानव अभिव्यक्ति का एक साधन...

Latest Articles