back to top

राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस की नेता बन रही हैं रामभक्त: स्मृति ईरानी

भदोही (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि जो पार्टी राम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारती थी, आज उसी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन रही हैं। स्मृति ने यहां एक जनसभा में कहा, जो कांग्रेस पार्टी अदालत में दस्तावेज़ देकर कहती थी कि राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है, आज उसी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन कर घूम रही हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका के 27 मार्च से अमेठी और रायबरेली के अलावा अयोध्या जाने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस पार्टी कहती थी कि हिन्दू आतंकवादी है

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि हिन्दू आतंकवादी है, उसके नेता आज जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ खडी नजर आई। उस समय पूरा देश स्तब्ध रह गया था। उन्होंने कहा कि भारत की जनता विकास चाहती है इसलिए फिर से एक गरीब को प्रधान सेवक के रूप में देखना चाहती है। सरकार की योजनाओं का लाभ आज लाखों लोगों को मिल रहा है। सपा-बसपा गठबंधन पर स्मृति ने तंज कसते हुए, भैया, क्या साइकिल पर कभी हाथी बैठ सकता है … जब साइकिल ही पंक्चर हो जाएगी तो उसके बारे में क्या कहा जाए।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...