back to top

तीन महीने में बनने जा रहा है अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर : शाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तो टालने का आरोप लगते हुए कहा कि वहां तीन महीने के अंदर ‘आसमान छूते हुआ मंदिर’ बनने जा रहा है।

लखनऊ में नागरिकता कानून पर जान जागरण रैली में आये शाह ने कहा कि आक्रमणकारियों ने 500 साल पहले भगवान राम का मंदिर तोड़ दिया था। उसके बाद लाखों लोग आंदोलित हुए, कई ने शहादत दी। कांग्रेस ने अपनी सरकार रहते श्रीराम का मंदिर नहीं बनने देती थी।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब तक सत्ता में थी, तब तक अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर नहीं बनने दिया। कोर्ट में कपिल सिब्बल खड़े होकर केस में अड़ंगा लगाते थे, कहते थे अभी मत करिये। मेरा सवाल है क्यों नहीं करिये? मोदी सरकार बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस तेजी से चला और अब अयोध्या में आसमान छूने वाला भव्य श्रीराम का मंदिर बनने वाला है। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने के बाद जो लोग श्रद्धा से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे, उनका जीवन धन्य हो जायेगा। पिछले 100 सालों से लोग इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। अब यह प्रतीक्षा खत्म होने जा रही है।

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा था कि 100 वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। राम मंदिर की दशकों पुरानी मांग का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...