back to top

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : राजकीय अतिथियों की सूची में सुमार अतिथि

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित
राजकीय अतिथियों की सूची में शामिल हैं।

समारोह के लिए आमंत्रित किये गए करीब 8,000 लोगों की लंबी सूची में, राजकीय अतिथियों की सूची में प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता,
खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं। पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध सूची के अनुसार, समारोह में शामिल होने के लिए बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या आएंगे।

फिल्म जगत से सूची में शामिल लोगों में अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, अनुपम खेर और चिरंजीवी हैं। इनके अलावा, सरोद वादक अमजद अली, गीतकार मनोज मुंतशीर और उनकी पत्नी, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी, निर्देशक संजय भंसाली और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी आमंत्रित किया गया है।

सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, पुत्रवधू श्लोका तथा होने वाली पुत्रवधू राधिका मर्चेंट के भी नाम हैं। आमंत्रित किये गए अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा
के आनंद महिन्द्रा और डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम तथा टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. कीर्तिवासन शामिल हैं।

डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के. सतीश रेड्डी, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका, लार्सन एंड टूब्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रहमण्यन और उनकी
पत्नी, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन भी सूची में शामिल हैं।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग (अब भंग किये जा चुके) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नाम भी सूची में हैं। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व राजनयिक अमर सिन्हा, पूर्व अटार्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और मुकुल रोहतगी तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी सूची में जगह मिली है।

सूची में शामिल कुछ लोग 22 जनवरी को निजी विमानों से यहां पहुंचने वाले हैं, जबकि अन्य लोग नियमित उड़ानों से एक दिन पहले पहुंचेंगे और अयोध्या या लखनऊ जैसे आसपास के शहरों में ठहरेंगे।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...