back to top

विपक्ष के हंगामे व वाकआउट के बीच राज्यसभा की बैठक दिन भर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली। पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही बार बार बाधित हुई। साथ ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक सदस्यों ने सदन से वाकआउट भी किया। हालांकि इस दौरान सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन से मंजूरी दिलाने में सफल रही। कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2021, अधिकरण सुधार विधेयक, 2021 और केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दिए जाने के बाद सदस्यों ने विशेष उल्लेख के जरिए लोक महत्व के अपने मुद्दे उठाए। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

 

इससे पहले तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे बैठक शुरू होने पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कराधान विधि (संशोधन) विधेयक को पूरक एजेंडे में शामिल किए जाने पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि ऐसे अहम विधेयक को चर्चा के लिए लाए जाने से पहले सदस्यों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, घंटे-दो घंटे पहले ऐसे अहम विधेयक को लाया जाना न्यायोचित नहीं है। सरकार को सोच समझकर इसे एजेंडे में शामिल करना चाहिए। ऐसी गलत चीजों का हम समर्थन नहीं करते हैं। इसलिए हम सदन से बहिर्गमन करते हैं।

 

इस पर सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब पूरक एजेंडा वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश हित में इस विधेयक को पूरक एजेंडा में शामिल किया गया है। खड़गे के साथ तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय और द्रमुक के तिरुचि शिवा ने भी विधेयक को सदन में लाने के सरकार के तरीके का विरोध किया। कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के सदस्य भी सदन से वाकआउट कर गए। इसके बाद सदन में दो विधेयकों पर चर्चा हुयी और उन्हें मंजूरी दी गयी।

 

इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर आजादी के आंदोलन के शहीदों को याद किया और पूरे सदन ने उन्हें कुछ क्षणों का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभापति ने तोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रर्दशन का उल्लेख किया। इसके बाद सभापति ने सदन को बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत सात-आठ नोटिस मिले हैं जो पेगासस, किसानों और बाढ़ के मुद्दे पर हैं। नायडू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में उन्होंने किसानों के मुद्दे पर चर्चा की सहमति जताई थी और इस मंशा से सरकार को भी अवगत करा दिया था। सभापति ने कहा कि वह किसानों, महंगाई और भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति के मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार हैं।

 

लेकिन इसी बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों ने पेगासस पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा आरंभ कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर करीब 20 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की। इसी बीच विपक्षी सदस्यों का हंगामा आरंभ हो गया और उपसभापति ने कुछ क्षणों के भीतर ही सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हंगामे के कारण सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल दोनों नहीं हो सके।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...