back to top

राज्यसभा चुनाव कांग्रेस ने चार प्रत्याशी किये घोषित, सोनिया गाँधी को यहाँ से बनाया उम्मीदवार

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का है जो राजस्थान से प्रत्याशी हैं। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे को प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...