back to top

राजनाथ एससीओ बैठक में शामिल होने के लिए रूस रवाना

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस रवाना हो गए। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब संगठन के दो प्रमुख सदस्य भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध है।अधिकारियों ने बताया कि चार सितम्बर को होने वाली एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत करेंगे।

चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री परवेज खटक के भी एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री की यह यात्रा रूस में बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेने से भारत के पीछे हटने के कुछ दिन बाद हो रही है जिसमें चीनी और पाकिस्तानी सैनिकों के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है। एससीओ बैठक के इतर सिंह और वेई के बीच द्विपक्षीय बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

सिंह ने ट्वीट किया, मॉस्को के लिए रवाना हो रहा हूं। इस दौरे पर, मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक, सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) की बैठक में हिस्सा लूंगा और द्वितीय विश्व युद्घ में विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीआईएस के सदस्यों से मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह शोइगू के साथ साझा हितों पर चर्चा करेंगे।

सिंह ने कहा, भारत और रूस एक रणनीतिक साझेदार हैं। मैं इस यात्रा के दौरान इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने को उत्साहित हूं। जून के बाद सिंह की यह दूसरी मास्को यात्रा होगी। उन्होंने 24 जून को मास्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। विजय दिवस परेड का आयोजन द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75 वीं वर्षगांठ पर किया गया था।

रूस ने 10 सितंबर को एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी आमंत्रित किया है। रूसी रक्षा मंत्री शोइगू के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में सिंह रक्षा अनुबंधों के तहत भारतीय सशस्त्र बलों को विभिन्न हथियारों और कलपूर्जों की जल्द आपूर्ति के लिए दबाव डालेंगे। इस वार्ता में, उम्मीद है कि, दोनों पक्ष भारत में एके 203 राइफल के उत्पादन के काफी समय से लंबित प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से अंतिम रूप देंगे।

अधिकारियों ने कहा कि सिंह रूसी पक्ष से भारत को एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणालियों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध करेंगे। भारत को एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की पहले खेप की आपूर्ति 2021 के अंत तक निर्धारित है। अधिकारियों ने बताया कि एससीओ की बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न चुनौतियों एवं खतरों से निपटने के तरीकों को लेकर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

रोमांस किंग शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘किंग’ का धांसू तोहफा!

मुंबई । बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस बेहद खास मौके पर, उनके फैंस...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20...

असम: बांग्लादेश से आए 16 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। शर्मा...

प्रदोष व्रत आज, होगी भोले बाबा की आरधना

माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया...

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 5 को, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान

सुबह-सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैलखनऊ। सिख समुदाय को कार्तिक पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी...

विशाल भंडारे के साथ श्री शिव महापुराण कथा का समापन

कथा समाप्ति के बाद हुआ रुद्राभिषेक और हवनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा 25 अक्टूबर से ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना,...

माता बड़ी भुइयन मंदिर में 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब लखनऊ। राजधानी में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले ख्याति प्राप्त माता बड़ी भुइयन...

देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपकों से रोशन होगा गोमती घाट

छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगितालखनऊ। रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों...

मैने मोहन को बुलाया हैं वो आता होगा…

श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन की पूनम दीदी के भजनों पर भावुक हुए श्रद्धालु लखनऊ। रविवार, बीरबल साहनी मार्ग रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर में...