back to top

राजनाथ ने की भारतीय जल क्षेत्र की परियोजनाओं में एनओसी की खातिर पोर्टल की शुरुआत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ऐसी कंपनियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की जो भारतीय जल क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में अनुसंधान, सर्वेक्षण, अन्वेषण आदि से संबंधित बिजली परियोजनाओं और गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन प्रणाली से ऐसे प्रस्तावों के लिए एक प्रभावी, त्वरित और पारदर्शी तंत्र स्थापित होगा। मंत्रालय ने इससे पहले हवाई सर्वेक्षण के लिए एनओसी देने की खातिर ऐसे ही एक अन्य पोर्टल की शुरुआत की थी। सिंह ने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक के साथ पोर्टल की शुरूआत की।

इस मौके पर थलसेना अध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख मार्शल आर के एस भदौरिया भी मौजूद थे। संयुक्त राष्ट्र नियमों के अनुसार, किसी देश के समुद्र तट से 12 समुद्री मील तक फैले सभी क्षेत्र उसके जल क्षेत्र हैं। देश के समुद्र तट से 200 समुद्री मील तक फैले सभी क्षेत्र इसके विशेष आर्थिक क्षेत्र हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और सरकारी संगठनों को बिजली, पवन या सौर परियोजनाओं के लिए भारतीय जल क्षेत्र में सुरक्षा मंजूरी देता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वेब पोर्टल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन, भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सहायता से विकसित किया गया है।

RELATED ARTICLES

रोमांस किंग शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘किंग’ का धांसू तोहफा!

मुंबई । बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस बेहद खास मौके पर, उनके फैंस...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20...

असम: बांग्लादेश से आए 16 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। शर्मा...

प्रदोष व्रत आज, होगी भोले बाबा की आरधना

माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया...

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 5 को, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान

सुबह-सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैलखनऊ। सिख समुदाय को कार्तिक पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी...

विशाल भंडारे के साथ श्री शिव महापुराण कथा का समापन

कथा समाप्ति के बाद हुआ रुद्राभिषेक और हवनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा 25 अक्टूबर से ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना,...

माता बड़ी भुइयन मंदिर में 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब लखनऊ। राजधानी में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले ख्याति प्राप्त माता बड़ी भुइयन...

देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपकों से रोशन होगा गोमती घाट

छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगितालखनऊ। रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों...

मैने मोहन को बुलाया हैं वो आता होगा…

श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन की पूनम दीदी के भजनों पर भावुक हुए श्रद्धालु लखनऊ। रविवार, बीरबल साहनी मार्ग रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर में...