‘वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘अलंकरण’ वर्ष 2025-26 का आयोजन
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र. के तत्वावधान में ‘वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘अलंकरण’ वर्ष 2025-26 का आयोजन सिटी मान्टेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमतीनगर, लखनऊ के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. हरिओम, आई0ए0एस0 ने की’ मुख्य अतिथि, डॉ० पार्थ सारथी सेन शर्मा, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग, उप्र शासन थे। विशिष्ट अतिथि राम कृष्ण स्वर्णकार, रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। वाणी वन्दना डॉ० शोभा दीक्षित ‘भावना’ ने की। मा० अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या डॉ० सीमा गुप्ता, महामंत्री, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र० द्वारा प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात इस आयोजन का पुरस्कार वितरण का सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा निम्नलिखित साहित्यकारों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये जिसमें पुरस्कार एवं सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ 2025-26, रु. एक लाख दिये गये। पुरस्कार पाने वालों में पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, राजेश प्रताप सिंह, भगवती चरण वर्मा पुरस्कार, हेमन्त द्विवेदी, सुमित्रानन्दन पंत पुरस्कार, डॉ० राजीव दीक्षित भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार, सुरेंद्र सिंह लौर अमृत लाल नागर पुरस्कार, डॉ. लक्ष्मीकान्त शुक्ला, डॉ. विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार, राम सिंह, श्याम सुन्दर दास पुरस्कार, सुषमा सागर मिश्रा, जयशंकर प्रसाद पुरस्कार, सर्वेश कुमार मिश्र, डॉ० शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ पुरस्कार, डॉ० वेदपति मिश्रा, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ पुरस्कार, योगेश पाठक, डॉ0 हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार, चन्द्र देव दीक्षित, रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पुरस्कार, दिनेश कुमार तिवारी, मिर्जा असदउल्ला खाँ गालिब पुरस्कार, डॉ० मोहम्मद जुबैर, फिराक गोरखपुरी पुरस्कार, डॉ० अख़्तर रियाज, अमीर खुसरो पुरस्कार, विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’, अकबर इलाहाबादी पुरस्कार, रणविजय सिंह ‘पुलुर’ प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार, कृष्ण स्वरूप सक्सेना, शिव सिंह सरोज पुरस्कार, मुरलीधर मिश्र, बाल कृष्ण भट्ट पुरस्कार, अरुण कुमार गुप्ता कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार, मुक्तिनाथ झा, मीर तकी मीर पुरस्कार डॉ सलीम अहमद, जोश मलिहाबादी पुरस्कार डॉ. वंदना, शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार, डॉ. प्रार्थना सिंह, सुब्रह्मण्यम् भारती पुरस्कार किल्लाडा सत्यनारायणा को मिला। पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को रु0 01-01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र/स्मृति चिन्ह/पगड़ी एवं शॉल भेंट किये गये।
इसके अतिरिक्त मीना गौतम, उपमा गुप्ता, बृह्मनाथ, मृगांक श्रीवास्तव रमन लाल अग्रवाल रम्मन पुरस्कार रु0 11,000/-नुसरत अतीक साहित्य बंधु पुरस्कार रु0 05,000/- राम श्रृंगार दुबे प्रताप नारायण मिश्र। सभी को पुरस्कार एवं धनराशि के साथ ही स्मृति चिन्ह / पगड़ी एवं अंगवस्त्र आदि भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के विभिन्न कवियों में डॉ० हरिओम, आई०ए०एस०, डॉ० कलीम कैसर एवं विशेष रूप से मुम्बई से पधार श्री अविनाश त्रिपाठी, चरण सिंह बशर, पवन आगरी आदि साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।





