back to top

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने बहुत अच्छा समाधान निकाला जिसके कारण पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार वापस ले लिया। बांग्लादेश और श्रीलंका के आग्रह के बाद पाकिस्तान सरकार ने बहिष्कार की अपील वापस लेने का फैसला किया जिसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, मैं बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और उसके पदाधिकारियों का बहुत अच्छा समाधान निकालने के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा के बाद और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, यह फैसला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिकेट जारी रहना चाहिए और अब विश्व कप को बड़ी सफलता मिलेगी। जहां तक आईसीसी का सवाल है तो यह एक बड़ी उपलब्धि है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी आईसीसी की प्रशंसा की है। उसने सभी पक्षों की बात सुनी और सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया। शुक्ला ने आगे कहा, आखिर में क्रिकेट सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सभी के लिए महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने ढाका में बयान जारी किया था जिसमें पाकिस्तान से बहिष्कार वापस लेने की अपील की गई थी। इसके बाद यह तय हो गया था कि पाकिस्तान बहिष्कार वापस ले लेगा।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी फोन पर बात की, जिन्होंने उनसे टीम को मैच खेलने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईसीसी के साथ अपनी बातचीत के बारे में शरीफ को जानकारी दी इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी करके अपनी टीम को यह मैच खेलने की अनुमति प्रदान की थी। आईसीसी ने इस मुद्दे पर कुछ रियायतें देते हुए बांग्लादेश पर कोई जुर्माना न लगाने का फैसला किया, जिसे सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने के बाद विश्व कप से बाहर होना पड़ा था। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसे बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा राजनीतिक विरोध माना जा रहा था। आईसीसी ने बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से अपने मैच भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी गई थी।

RELATED ARTICLES

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...