back to top

राजस्थान विधानसभा चुनाव : 199 सीटों पर वोटिंग जारी, पांच बजे तक 68 प्रतिशत वोटिंग

जयपुर। राजस्थान में 200 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 199 सीट पर चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान के बीच 5 बजे तक 68 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। दोपहर बाद तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 50 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाज्ञ का फैसला करेंगे। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच जारी है। कुल 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस के 70,000 जवानों सहित 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 2,74,846 चुनावकर्मी मतदान कराएंगे।

गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह राज्य में प्रत्येक चुनाव में सरकार बदलने के रिवाज को बदलते हुए अपना राज (सरकार) कायम रखेगी। वहीं भाजपा उम्मीद कर रही है कि चुनावी लड़ाई में कमल खिलेगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...