back to top

राजस्थान: सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 12 श्रद्धालुओं की मौत

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास यह हादसा एक यात्री वाहन (एमयूवी) व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मृतकों में आठ महिलायें व दो बच्चे (एक लड़का व एक लड़की) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि एमयूवी में सवार लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि हादसा सुबह सात बजे घटा। आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि संभवत: तेज गति के कारण यह हादसा हुआ।
अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश से श्रद्धालुओं के दो वाहन राजस्थान आए हुए थे। इनमें सवार यात्रियों ने सुबह सड़क किनारे एक ढाबे में चाय पी। इसके बाद उन्होंने आगे की यात्रा शुरू की। इसी दौरान एक वाहन पीछे रह गया तो उसके चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और इसी दौरान वह वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर से हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मदद की।

 

श्रीबालाजी पुलिस थाने के थानाधिकारी लालचंद मीणा ने कहा कि मृतकों के नाम व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों में आठ महिलाएं, दो पुरुष, दो बच्चे (एक लड़की व एक लड़का) शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल आदि ने हादसे पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए कहा, राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दु:खद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता पीएमएनआरएफ से मंजूर की है। घायलों को 50 -50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...