back to top

मुनाफे से बड़ा है रेलवे का सामाजिक दायित्व

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर पंजाब में मालगाड़ियां रोके जाने का जो आरोप लगाया है, साथ ही इसके पीछे जिस तरह की साजिश की बात कही है, अगर उसमें जरा भी सच्चाई है तो यह न सिर्फ खतरनाक है बल्कि उस खतरे की तरफ भी इशारा है कि कहीं रेलवे, प्राइवेट मालगाड़ियां चलाने का निश्चय तो नहीं कर लिया।

अगर वाकई ऐसा कोई फैसला चुपचाप शक्ल इख्तियार कर रहा है तो आने वाले दिनों में इसके खतरनाक नतीजे देखने को मिल सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा रेल की पटरियों पर धरना दिया जा रहा था, जिस कारण रेलवे ने मालगाड़ियों को पंजाब में चलानी रोक दी थी। इस पर जब जबरदस्त हंगाम हुआ और धरने को पटरियों से दूर कर दिया गया, तब भी मालगाड़ियां नहीं चलीं।

इस पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सफाई दी है कि महज 24 और 25 अक्टूबर 2020 को ही मालगाड़ियां रोकी गई हैं। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरेंद्र सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार कोयला, खाद आदि की पंजाब में आपूर्ति को बाधित करके राज्य की घेराबंदी करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल ये उस फैसले को लागू किये जाने की शायद भूमिका है, जिसके तहत रेलवे बड़े पैमाने पर प्राइवेट मालगाड़ियां चलाने की गंभीरता से कोशिश कर रहा है। हालांकि यह कहना भी एक किस्म से इस पूरे संदर्भ को अधूरा पेश करना है, क्योंकि सच्चाई यह है कि प्राइवेट यात्री गाड़ियों के साथ ही प्राइवेट मालगाड़ियों के सफर का भी एक तरह से सिलसिला शुरु हो चुका है। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां हो रही है। प्राइवेट मालगाड़ियां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर चलेंगी, इसीलिए पश्चिमी और पूर्वी डीएफसी को युद्घस्तर पर पिछले दो सालों से बनाया जा रहा है।

अभी तक रेलवे जो मालगाड़ियां चला रहा है, वह उन्हीं ट्रैक पर चला रहा है, जिन पर सवारी गाड़ियां भी चल रही हैं। अब रेलवे इसके लिए अलग से फ्रेट कॉरिडोर विकसित कर रहा है। पूर्वी कॉरिडोर और पश्चिमी कॉरिडोर नाम से एक विशेष फ्रेट कॉरिडोर तेजी से तैयार हो रहा है। करीब 2800 किलोमीटर के ये दो डीएफसी पिछले दो सालों से बन रहे हैं और जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उसे देखते हुए दिसंबर 2022 तक यह पूरा हो जायेगा।

रेलवे के मुताबिक इन दोनों कॉरिडोरों में भारी वजन उठाने वाली मालगाड़ियां चलेंगी। साथ ही दो मंजिले कंटेनर ट्रेनें भी इन कॉरिडोर में चलायी जाएंगी। लेकिन जो सबसे चिंता वाली बात है वह यह है कि रेलवे पहले से ही योजना बनाकर चल रही है कि वह खुद इन डीएफसी में अपनी मालगाड़ियां नहीं चलायेगी। हालांकि अभी सार्वजनिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन बार बार जिस तरह रेलवे इस सबका ब्यौरा दे रहा है, उसमें इस खास ट्रैक को प्राइवेट कंपनियों को देने की ही बात की जा रही है।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...