back to top

रेलवे ने अब तक चलाई 115 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली। रेलवे ने बुधवार को बताया कि उसने एक मई से अबतक 115 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें लॉकडाउन की वजह से देश के अलग अलग हिस्सों में फंसे एक लाख से ज्यादा लोगों को ले जाया गया। रेलवे ने कहा कि बुधवार को चलने वाली 42 ट्रेनों में से 22 दिन में रवाना हो चुकी हैं। 20 और ट्रेने रात को चलेंगी।

रेलवे ने मंगलवार रात तक कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के कारण कार्यस्थलों पर फंस गए प्रवासी कामगारों के लिए 88 ट्रेनें चलाई। प्रत्येक विशेष ट्रेन में 24 डिब्बे हैं और हर डिब्बे में 72 सीट हैं। सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो, इसके लिए रेलवे एक डिब्बे में 54 यात्रियों को ही बैठाया जा रहा है। कर्नाटक सरकार ने अगले पांच दिनों में राज्य से चलने वाली 10 ट्रेनों को मंगलवार को रद्द कर दिया।

हालांकि राज्य सरकार ने कहा कि बेंगलुरु से बिहार के लिए तीन ट्रेन तयशुदा कार्यक्रम से रवाना होंगी। रेलवे ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि इन सेवाओं पर कितना पैसा खर्च हुआ है, हालांकि सरकार ने कहा है कि 85 और 15 के अनुपात में राज्यों के साथ खर्च वहन किया गया। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं रेलवे ने प्रत्येक सेवा पर 80 लाख रुपए खर्च किए।

मंगलवार की सुबह तक, गुजरात से करीब 35 ट्रेन रवाना हुईं, जबकि केरल से 13 रेलगाड़ियां रवाना हुईं। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 ट्रेनें बिहार गई हैं और 11 ट्रेनें रास्ते में हैं, जबकि छह और चलाए जाने की योजना है। आंकड़ों के मुताबिक, 10 ट्रेने उत्तर प्रदेश गई हैं और पांच ट्रेने रास्ते हैं व 12 और चलाई जानी हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने केवल दो ट्रेनों को मंजूरी दी है जिनमें से एक राजस्थान और दूसरी केरल से है। ए ट्रेनें रास्ते में हैं। झार्2353ीखंड चार ट्रेने पहुंची हैं जबकि पांच रास्ते में हैं। ओडिशा में सात ट्रेने पहुंची हैं और पांच रास्ते में हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...