back to top

रेलवे कर्मचारियों ने कुलियों की आपसी सहयोग से की मदद

लखनऊ। रेलवे स्टेशनों पर हमारा आपका सामान उठाने वाले कुली भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हो गए है। इन कुलियों को आर्थिक सहायता देने का बीड़ा उत्तर रेलवे (एनआर) के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से उठाया है।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार को लाइसेंसधारी 200 में से करीब 45 कुलियों को एक-एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। रेलवे के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से भी इन कुलियों की मदद करने को कहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर करीब 200 लाइसेंसधारी कुली है, जो रोजाना स्टेशन पर आने या जाने वाले यात्रियों का सामान उठाकर पैसा कमाते है। अब चूंकि लॉकडाउन चल रहा है और ट्रेने भी बंद है इसलिए इनके सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है।

इसको देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाणिज्य कर्मियों ने इन कुलियों की मदद करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने बताया, लखनऊ के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपस में योगदान करके धनराशि जुटाई और सोमवार को सभी लाइसेंसी कुलियों को चारबाग रेलवे स्टेशन बुलाया गया लेकिन आज केवल 45 कुली ही आ पाएं। इन सभी को एक-एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। शेष कुलियों को बाद में उनके आने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

शुक्ला ने बताया कि इन सभी कुलियों के वास्ते आर्थिक मदद के लिए लखनऊ जिला प्रशासन से भी बात कर ली गई है और वह भी इनकी मदद को राजी हो गया है। जल्द ही जिला प्रशासन को कुलियों की सूची उपलब्ध कराकर उन्हें और आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...