back to top

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के घर पर छापामारी

गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे

दिल्‍ली। राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर छापामारी करने पहुंची है। इस बीच राज कुंद्रा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गए हैं।

 

इससे पहले राज के ऑफिस पर रेड मारी गई थी। बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं।

राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कुंद्रा के साथ रायन थारप की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस को संदेह है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। पुलिस के मुताबिक- इसी साल की शुरुआत में मुंबई के पास एक बंगले में पोर्न शूटिंग की सूचना से इस केस की जांच शुरू हुई। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट के तार राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे राज

क्राइम ब्रांच का आरोप है कि राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह पुलिस के सवालों का सही-सही जवाब नहीं दे रहे हैं। राज कुंद्रा ने कोर्ट में पेश होने के बाद सफाई दी कि वह कई दिनों पहले हॉटशॉट एप को प्रदीप बख्शी को बेच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...