back to top

राहुल ने शायरी के जरिए साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में चीन के साथ गतिरोध का उल्लेख नहीं होने की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री पर शायरी के माध्यम से निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, तू इधर उधर की न बात कर, ए बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा, मुझे रहजऩों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।

मोदी के संबोधन से पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि वह भारतीय क्षेत्र में बैठे चीन के सैनिकों के कब और कैसे बाहर निकालेंगे। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से यह आग्रह भी किया था कि कोरोना संकट के कारण परेशानी का सामना कर रहे गरीबों, मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग को राहत देने के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) की तर्ज पर छह महीने के लिए कोई योजना आरंभ करें।

गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा था, पूरा देश जानता है कि चीन ने भारत की पवित्र जमीन छीनी हुई है। हम सभी जानते हैं कि चीन लद्दाख में चार जगह बैठा हुआ है। नरेंद्र मोदी जी देश को बताइए कि आप चीन की फौज को कब और कैसे बाहर निकालेंगे? गौरतलब है कि इन दिनों लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। गत 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीनी पक्ष को भी नुकसान होने की रिपोर्टे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में मंगलवार को ऐलान किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारी एहतियात बरतते हुए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा हिन्दुस्तान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...