back to top

राहुल गाँधी 30 को आएंगे अमेठी, संजय गांधी अस्पताल में ह्म्दय रोग इकाई का करेंगे उद्घाटन

अमेठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी 30 अप्रैल को अमेठी स्थित संजय गांधी अस्पताल में ह्म्दय रोग इकाई का उद्घाटन करेंगे। अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे, जहां वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हिस्सा लेंगे और रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को राहुल अमेठी पहुंचेंगे और मुंशीगंज में स्थापित आर्डिनेंस फैक्टरी का निरीक्षण करेंगे जिसके बाद वह मुंशीगंज में स्थित संजय गांधी अस्पताल में स्थापित ह्म्दय रोग इकाई का उद्घाटन करेंगे और इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग का निरीक्षण करने के बाद वापस दिल्ली चले जायेंगे।संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली से संचालित होता है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं जबकि राहुल गांधी इसके ट्रस्टी है।

अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रहे राहुल ने पिछले साल जून में सम्पन्न लोकसभा चुनाव रायबरेली सीट से लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी। गत लोकसभा चुनाव के बाद से राहुल पहली बार अमेठी आ रहे हैं। राहुल इससे पहले पिछले साल 17 मई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा करने अमेठी के मुसाफिरखाना आये थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...