back to top

राहुल गाँधी ने तेलंगाना रैली में भरी हुंकार, कहा- केसीआर हारने वाले हैं विधानसभा चुनाव    

हैदराबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात को महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हारने जा रही है।

राज्य में कांग्रेस की जारी विजयभेरी यात्रा के दौरान भूपालपल्ली से पेद्दापल्ली के रास्ते में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि केसीआर चुनाव हारने वाले हैं। यह दोराल तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना… राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है। राहुल गांधी ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री लोगों से दूरी बनाए हुए हैं।

तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने केसीआर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सारा नियंत्रण सिर्फ एक परिवार के पास है।

एआईसीसी नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केसीआर को छोड़कर सभी विपक्षी नेताओं पर हमला करती है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एवं आयकर विभागों का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ मामले दर्ज करती है। उन्होंने कहा कि जब वह देश में जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हैं तो न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न ही केसीआर इस पर कुछ बोलते हैं।

यह खबर पढ़े- कानपुर देहात में बुजुर्ग और उसके बेटे की लिव-इन साथी की धारदार हथियार से हत्या

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...