back to top

राहुल गांधी को चिदंबरम से ट्यूशन लेना चाहिए : भाजपा

नई दिल्ली। राहुल गांधी पर तंज करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता को कर्ज बट्टा खाता में डालने और माफ करने के बीच अंतर समझने के लिए पूर्व वित्त मंत्री और अपनी पार्टी के सहयोगी पी चिदंबरम से ट्यूशन लेना चाहिए। भाजपा ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी सरकार ने किसी का रिण माफ नहीं किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, राहुल गांधी को कर्ज बट्टा खाता में डालने और माफ करने के बीच अंतर समझने के लिए पी चिदंबरम से ट्यूशन लेना चाहिए। नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसी का रिण माफ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि बट्टा खाता में डालना लेखांकन की एक सामान्य प्रक्रिया है और इससे चूककर्ता के खिलाफ वसूली या कार्वाई पर रोक नहीं लगती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक आरटीआई में भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक रिण चूककर्ताओं की सूची का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने संसद में सरकार से बैंक घोटालेबाजों के नाम पूछे थे लेकिन इनके नाम छिपाए गए हैं। राहुल ने ट्वीट किया, संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चूककर्ताओं के नाम बताइए।

वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब रिजर्व बैंक ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के कई मित्रों के नाम इस सूची में डाले गए हैं। जावडेकर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पिछले दो वर्षाे से भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकार ने जानबूझ कर नहीं रिण चुकाने वालें कारोबारियों का कर्ज माफ कर दिया है। जावडेकर ने इन आरोपों पर कहा कि कांग्रेस नेता को इन मुद्दों पर अपनी समझ का विस्तार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी का भी एक पैसा रिण माफ नहीं किया गया है और आरोपी को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नीरव मोदी लंदन में जेल में है और ब्रिटेन में जमानत याचिका खारिज होने के बाद विजय माल्या के पास भारत लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नीरव मोदी की सम्पत्तियों को जब्त किया है और उसकी नीलामी हुई है।

बहरहाल, बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वालों के बकाए को बट्टे खाते में डाले जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वाले जितने भी डिफाल्टर है उन सभी को कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय में फोन बैंकिंग का लाभ मिला था, जबकि मोदी सरकार बकाए की वसूली के लिए उनकी धरपकड़ में लगी है।

सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए यह बात कही है। सीतारमण ने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वह कांग्रेस के मूल चरित्र की तरह बिना किसी संदर्भ के तथ्यों को सनसनी बनाकर पेश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...