पिता की उपलब्धियों को याद करते हुए राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके समय पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा का अंत हुआ तथा देश मजबूत हुआ। राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया, राजीव गांधी की कई उपलब्धियों में पंजाब, असम और मिजोरम करार भी थे जिनकी मदद से इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा एवं संघर्ष का खात्मा हुआ।

 

उन्होंने कहा, परस्पर सम्मान, सहमति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की बुनियाद पर हुए इन करारों ने भारतीय गणराज्य को मजबूत किया। दरअसल, राहुल अपने पिता की प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियों का इन दिनों ट्विटर के माध्यम से उल्लेख कर रहे हैं। गत 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वी जयंती थी। इस पूरे सप्ताह कांग्रेस अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।

RELATED ARTICLES

प्रदूषण का मिटा दाग, स्वच्छ हवा में दिल्ली, मुंबई, जयपुर और पटना से आगे कानपुर की छलांग

Swachh Vayu Sarvekshan 2025 : कानपुर का प्रदर्शन सबसे सबसे शानदार। कानपुर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला पांचवां स्थान |दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों को कानपुर...

काठमांडू पहुंचकर लखनऊ डाइवर्ट हुआ विमान, एक के बाद एक चार विमानों की Luckow में कराई गई लैंडिंग

लखनऊ। नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर रोक लगाने के आदेश के बाद वहां जारी हिंसा का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। काठमांडू हवाई...

अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हेड कांस्टेबल के नाबालिग बेटे समेत तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर इलाके में पुलिस ने अवैध हथियार की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक...