back to top

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए युवक के परिजनों से की मुलाकात

कानपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि इस हमले के मद्देनजर संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पहलगाम में हुआ हमला देश के भाईचारे और सद्भाव पर गहरी चोट है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमें एकजुट होकर आतंक को करारा जवाब देना होगा।

कांग्रेस पार्टी ने एक अन्य संदेश में राहुल के हवाले से कहा, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जिसमें इस गंभीर मामले से जुड़ी चर्चा हो। कानपुर के निवासी एवं कारोबारी शुभम द्विवेदी समेत 26 पर्यटक 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे। अपना अमेठी दौरा पूरा करने के बाद यहां पहुंचे राहुल गांधी ने शुभम के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की। गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी थे। राय 23 अप्रैल को शुभम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभम के परिवार से मिलने 23 अप्रैल को कानपुर आए थे। शुभम के परिजनों से मुलाकात के बाद आदित्यनाथ ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्वाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी का महज दो महीने पहले 12 फरवरी को विवाह हुआ था। कश्मीर के पहलगाम में पत्नी के सामने ही आतंकवादियों ने शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुभम अपनी पत्नी और नौ अन्य परिजनों के साथ एक सप्ताह की छुट्टी पर 16 अप्रैल को कश्मीर गए थे। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...