back to top

राज्य सरकार के कामकाज का लेखा दें राहुल गांधी: भाजपा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार अपने चुनावी वादों को तीन महीने में भी पूरा क्यों नहीं कर पाई है। राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर मंगलवार को राजस्थान आ रहे हैं, जहां वह दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

किसानों को कर्जमाफी के मुद्दे पर भ्रमित किया

पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि अशोक गहलोत सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ते और किसानों को कर्जमाफी के मुद्दे पर भ्रमित किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जानबूझकर किसान सम्मान निधि योजना का फायदा राज्य के किसानों को नहीं लेने दिया है। चतुर्वेदी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया था कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने के दस दिन में ही किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। तीन महीने हो चुके लेकिन कुछ नहीं हुआ।

संपूर्ण कर्जमाफी के वादे पर वोट लिए

उन्होंने संपूर्ण कर्जमाफी के वादे पर वोट लिए लेकिन सरकार इस पर खरा नहीं उतर पाई। इसके साथ ही कांग्रेस ने युवाओं को 3500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था। लेकिन भत्ते के लिए इस तरह की शर्तें तय की गई हैं कि ज्यादातर बेरोजगार फायदा ले ही नहीं सकते। चतुर्वेदी ने कहा, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं व किसानों को धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत से पहले राहुल गांधी को राजस्थान में अपनी पार्टी की सरकार के कामकाज का ब्यौरा देना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...