back to top

राहुल और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत

2 पीड़ित किसान परिवारों से करेंगे मुलाकात

लखनऊ। लंबे टकराव के बाद आखिरकार योगी सरकार ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित दो परिवारों से मिल सकेंगे। राहुल और प्रियंका के साथ भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और एक अन्य नेता लखीमपुर खीरी जाएंगे। इसी के साथ प्रियंका गांधी को हिरासत से रिहा कर दिया गया है। योगी सरकार ने सभी दलों के 5-5 सदस्यों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी।
एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया, राज्य सरकार ने अब पांच के समूहों में लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। जो कोई भी वहां जाना चाहता है वह अब जा सकता है। राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए थे, न कि किसी मूवमेंट को प्रतिबंधित करने के लिए। राज्य सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी। राहुल गांधी लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। प्रियंका को भी हिरासत से रिहा कर दिया गया है। राहुल के साथ वह भी खीरी जाएंगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में तानाशाही है। मंगलवार को पीएम मोदी लखनऊ में थे और लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। राहुल गांधी ने प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसानों पर आक्रमण हो रहा है, उन्हें जीप के नीचे कुचला जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...