back to top

रणजी ट्रॉफी से पहले रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, टीम में बने रहेंगे

मुंबई । अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले गुरुवार को मुंबई के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि यह नया नेतृत्वकर्ता तैयार करने का सही समय है। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि एक बल्लेबाज के रूप में टीम में बना रहेगा। रहाणे ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 201 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14000 से अधिक रन बनाए हैं। रणजी सत्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी।

रहाणे ने एक्स पर लिखा, मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है। आगे नए घरेलू सत्र को देखते हुए मेरा मानना है कि नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है और इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ) के साथ अपना सफर जारी रखूंगा ताकि हमें और अधिक ट्रॉफी जीतने में मदद मिल सके। मैं आगामी सत्र में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।

उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 के सत्र में फाइनल में विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी। रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2021 में आॅस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीती थी लेकिन अब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

इसके बावजूद यह स्टार बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने 90 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। रहाणे ने सबसे छोटे प्रारूप में भी अपने खेल को निखारा जिसके कारण उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया।रहाणे और एक अन्य सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद में अब भी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...